फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं बुधवार से, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले छात्र रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 13 Feb 2023 07:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेपर लीक व नकल रोकने के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बोर्ड की संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रहेगी। 
विज्ञापन
CBSE Exam - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत पेंटिंग के साथ अन्य चार क्षेत्रीय भाषाओं के पेपर से, जबकि 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत उद्यमिता विषय के पेपर से होगी। 

विज्ञापन

10वीं की मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 27 फरवरी से अंग्रेजी के पेपर और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 20 फरवरी से हिंदी के पेपर से होगी। परीक्षाओं के लिए 35 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। सीबीएसई ने कोरोना महामारी के दो साल बाद सामान्य तरीके से हो रही परीक्षाओं के सफल संचालन की पूरी तैयारी कर ली है।

पेपर लीक व नकल रोकने के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बोर्ड की संवेदनशील केंद्रों पर खास निगरानी रहेगी। छात्रों को स्कूल ड्रेस व प्रवेश पत्र के साथ ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश पत्र पर रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र की जानकारी, दिव्यांग छात्रों की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी और किस दिन कौन से विषय की परीक्षा है, इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध है। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी। परीक्षा हॉल में सुबह 10 बजे के बाद छात्रों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में छात्रों को किसी प्रकार के फोन, ईयर फोन व अन्य उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। वहीं शिक्षकों को कैसे मूल्यांकन करना है, उसके लिए मार्किंग स्कीम भी एक से दो दिन में स्कूलों को जारी कर दी जाएगी, उसी के आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें