फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई करेगी यमुना एक्सप्रेसवे घोटाले की जांच, पूर्व सीईओ समेत 21 के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 25 Dec 2019 11:05 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
yamuna expressway
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर के बहुचर्चित यमुना एक्सप्रेसवे घोटाला मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में प्रथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें एजेंसी ने पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता और 20 अन्य को नामजद किया है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने उत्तर प्रदेश सरकार की अनुशंसा के अनुरूप यह कदम उठाया है। सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए मथुरा में बड़ी जमीनों की खरीद में हुई 126 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच करने को कहा है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार का आरोप है कि तत्कालीन यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के लिए मथुरा के सात गांवों में 85 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी जिससे राज्य सरकार को 126 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें