फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL महाप्रबंधक के घर-ऑफिस पर CBI का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में गुरुवार को एक बार फिर छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। इस बार छापा भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के महाप्रबंधक (जीएम) के घर और कार्यालय में मारा गया है। यह छापेमारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की दो विशेष टीम कर रही हैं।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर 19 स्थित बीएसएनएल जीएम के ऑफिस में बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम ने छापा मारा। इस दौरान सीबीआई की करीब पांच लोगों की टीम ने ऑफिस के सभी विभागों के कंप्यूटर स्कैन कर डाटा कॉपी कर लिए।

बीसएसएनएल के सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम खासतौर पर टेंडर संबंधी फाइलों की जांच-पड़ताल कर रही है। सीबीआई टीम को विभाग के कई कामों में घपलेबाजी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर दूसरी टीम, जीएम को किया गया घर से बाहर

बीएसएनएल महाप्रंबंधक आदेश कुमार गुप्ता के ऑफिस के साथ ही उनके नोएडा सेक्टर-39 स्थित निवास पर भी छापा मारा गया। वहां सीबीआई की दूसरी टीम पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर सीबीआई टीम को निर्देश दिए हैं कि फाइलों की जांच-पड़ताल के दौरान आदेश कुमार गुप्ता को घर से बाहर बिठाकर रखा जाए। ताकि वह जांच को प्रभावित न कर सकें।

इस बाबत आदेश कुमार गुप्ता को घर के बाहर बैठाकर पूछताछ की जा रही है। जबकि उनके घर पर किसी भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। मामले पर जब अमर उजाला ने सीबीआई अफसरों बातचीत करनी चाही, तो उन्होंने इसे फाइलों की जांच-पड़ताल संबंधी छापेमारी बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें