फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अफसर के घर चोरी, मेडल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के बीटा-दो सेक्टर में सीबीआई के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर शांतनु सेन के घर की खिड़की तोड़कर चोर कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने मैडल भी नहीं छोड़े। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शांतनु सेन किसी काम से तीन दिन पहले बनारस गए थे।

रविवार सुबह जब वह ग्रेनो पहुंचे तो घर की खिड़की उखड़ी मिली। उन्होंने घर का निरीक्षण किया तो सारा सामान बिखरा हुआ था।

मेडल क्‍या करेंगे चोर?

चोर मैडल, टैब, टीवी और सारे कीमती सामान चुराकर ले गए।लेकिन सवाल ये है कि चार सीबीआई अफसर के मेडल का क्या करेंगे। वह मेडल को क्या बेचेंगे?

शांतनु सेन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घर का मुआयना किया। मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि चोरी किए गए सामान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करके माल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट के चेयरमैन के घर से लाखों की चोरी

पुलिस के अनुसार अजीत सिंह छिब्बर सी-1/22, सेक्टर-36 में रहते हैं। वह मेरठ में दिव्य ज्योति के चेयरमैन हैं। सेक्टर-39 पुलिस को उन्होंने शिकायत दी कि पिछले रविवार चार मई को वह अपने परिवार सहित मेरठ गए थे। इस रविवार वह जब वापस नोएडा अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था।

घर के अंदर सेफ्टी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और उनके रिकॉर्डर टूटे पड़े थे। वहीं, घर के अंदर सारा सामान इधर-उधर फैला था। कमरे में रखी उनकी तिजोरी भी टूटी पड़ी थी। जिसमें रखे करीब सात लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नगद गायब थे। वहीं, घर की आलमारियों में कपड़े भी चोरी कर लिए गए थे।

इसके अलावा एक मोबाइल भी चोरी हो गया है। उन्होंने बताया कि घर देखकर लग रहा था कि चोरों ने इत्मिनान से चोरी की है। पुलिस मामले की शिकायत लेकर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें