ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता विजय पंड़ित हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग अभी पूरी नहीं हुई है। जांच ट्रांसफर कराने का समय खत्म हो गया है। जांच को लेकर लोगों में आक्रोश है।
दादरी के चेयरमैन पति और भाजपा नेता विजय पंड़ित की हत्या के मामले में परिजन और लोग सीबीआई की जांच कराने की मांग करते रहे है।
सीबीआई की जांच को लेकर भाजपा सांसद समेत नेताओं ने मामले को उठाया था। लोगों की मांग को पूरा करने के लिए सात जुलाई तक का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक जांच को सीबीआई के लिए ट्रांसफर नहीं किया गया है।
मामले की जांच को सीबीआई से कराने की मांग को लेकर जल्द ही दादरी में बैठक की तैयारियां की जा रही है। बैठक में ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
वहीं दूसरी और विजय पंड़ित के आवास के समीप पुलिस और पीएसी तैनात रही। प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। ऐतियात के तौर पर आसपास सादा वर्दी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।