फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें, महाठग सुकेश चंद्रशेखर से धन उगाही के मामले में होगी सीबीआई जांच

Fri, 29 Mar 2024 06:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने कथित तौर पर रुपये की उगाही के आरोप में जेल में बंद आप मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है।
 
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्येंद्र जैन के खिलाफ महाठग सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये की उगाही के मामले में गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। आप मंत्री सत्येंद्र जैन वर्तमान समय मे जेल में बंद हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस साल फरवरी में पीओसी अधिनियम की धारा 17ए के तहत जैन पर मुकदमा चलाने और जांच करने की मंजूरी देने के लिए सीबीआई का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था।

विज्ञापन


आरोप है कि तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान शांति और आराम से रहने के नाम पर पैसे मांगे गए थे। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जैन को गिरफ्तार किया था। वह भी सुकेश के साथ जेल में बंद थे। जेल में बंद जैन ने जेल अधिकारियों पर अपनी मालिश और दूसरी वीआईपी सुविधा प्रदान करने का दबाव डाला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें