फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy Case: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया, मनीष सिसोदिया का भी नाम

Thu, 13 Jul 2023 08:41 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दायर पूरक आरोप पत्र में पांच आरोपियों में से एक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। उन्होंने कहा यह मामले में दूसरा पूरक आरोप पत्र है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दायर पूरक आरोप पत्र में पांच आरोपियों में से एक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं। उन्होंने कहा यह मामले में दूसरा पूरक आरोप पत्र है।

विज्ञापन


दिल्ली की विशेष अदालत में दायर पूरक आरोप पत्र में सीबीआई द्वारा नामित पांच लोगों में चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश जोशी और उनके कर्मचारी दामोदर प्रसाद शर्मा और प्रिंस कुमार के नाम शामिल हैं। साथ ही सीबीआई ने आरोप पत्र में अरविंद कुमार सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के चनप्रीत सिंह को भी नामित किया है। इन सभी पर आम आदमी पार्टी के गोवा विधानसभा चुनाव में घोटाले से जुटाए गए धन को खर्च करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें