फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीबीआई मेरी हत्या करके बता सकती है आत्महत्या’

Thu, 07 Aug 2014 08:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित एनआरएचएम घोटाले के आरोपी महेंद्र कुमार पांडेय ने सीबीआई से जान का खतरा बताया है। पिछले दिनों लखनऊ से गिरफ्तार करने के बाद महेंद्र को सीबीआई ने पूछताछ के लिए कोर्ट से कस्टडी रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


आरोपी का कहना है कि सीबीआई अपनी अभिरक्षा में उसकी हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या साबित कर सकती है।

महेंद्र पांडेय ने बुधवार सीबीआई विशेष कोर्ट में इस बाबत एक अर्जी देकर कोर्ट से जानमाल की गुहार लगाते हुए अपील की कि उसे दोबारा पुलिस कस्टडी रिमांड में न दिया जाए।

महेंद्र का कहना था कि सीबीआई ने उसे गिरफ्तारी के बाद बीते शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया था। उस समय उसका मेडिकल कराया गया। इसमें कोई चोट नहीं थी। पांच दिनों के रिमांड के दौरान उससे जमकर मारपीट की गई।
विज्ञापन


जबरदस्ती सादे कागजों पर दस्तखत कराए गए। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करके उससे अपराध लिखित रूप में स्वीकार कराया गया। साथ ही किसी से शिकायत करने पर पुन: कस्टडी रिमांड लेकर यातना दिए जाने की धमकी भी दी।

महेंद्र पांडेय ने अर्जी के माध्यम से कहा है कि ‘उसे पूरा विश्वास है कि सीबीआई अधिकारी मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए उसे अपंग कर सकते हैं या फिर जान से मार सकते हैं।

कि सीबीआई अधिकारियों ने मारपीट के बाद उसे भयभीत करके उससे अपराध की स्वीकृति करा ली है, ऐसे में सीबीआई उसे अपनी अभिरक्षा में मारने के बाद आत्महत्या साबित करके वास्तविक आरोपियों को बचा सकती है।

विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने अर्जी पर सीबीआई से जवाब तलब किया है। अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 11 अगस्त नियत की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में 13 अगस्त तक डासना जेल भेज दिया गया है।

दूसरी ओर महेंद्र की पत्नी नम्रता पांडेय ने इस बात एक शिकायती पत्र सीबीआई डायरेक्टर को भेजा है। पत्र में सीबीआई के एक जांच अधिकारी पर एक दवा कंपनी केमालिक से मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

नम्रता ने आशंका जताई कि दवा कंपनी के मालिक को बचाने के लिए उक्त जांच अधिकारी उसके पति के साथ कोई अनहोनी घटना को घटित करके दुर्घटना दिखा सकते हैं।

कई बड़ों के संपर्क में रहा है महेंद्र पांडेय
सीबीआई सूत्र की मानें तो महेंद्र कुमार पांडेय कई बडे़ राजनीतिक दिग्गजों के सीधे संपर्क में रहा है। पता चला है कि पिछले पांच दिनों तक चली पूछताछ में महेंद्र ने एनआरएचएम से जुडे़ कई बडे़ लोगों के नामों का खुलासा किया है। इनमें बसपा कार्यकाल का एक मंत्री भी शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें