फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिल्ली के बर्थडे में जुटे सैकड़ों लोग, बजा बैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी-कभी हमारे आस-पास ही कुछ ऐसा होता है, जिसे जानने-सुनने के बाद हम आश्चर्यचकित रहे जाते हैं। जरा कल्पना कीजिए कि एक बिल्ली के चार बच्चों का जन्मदिन मनाया जा रहा है। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे हुए हैं। लोग झूम रहे हैं, गा रहे हैं, नाच रहे हैं, केक कट रहे हैं। हुआ न अचंभा।
विज्ञापन


लेकिन यह सच है, उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में स्थित घंटाघर के पास हनुमान मंदिर में शुक्रवार को बैंडबाजे की धुन पर केक काटकर मंदिर के महंत ओंकारनाथ ने बिल्ली के बच्चों का नामकरण किया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ यह पूरा आयोजन किया गया।

महंत के अनुसार मंदिर परिसर में एक साल से रह रही मुन्नी (बिल्ली) ने इसी वर्ष 8 सितंबर अनंत चौदस के दिन चार बच्चों को जन्म दिया था। मुन्नी के चारों बच्चों का नाम झुमरी, सुमरी, गत्थु और मत्थु रखा गया है। मुन्नी के दो बच्चे सफेद और चितकबरे हैं जबकि दो बच्चे सफेद और काले रंग के हैं।
विज्ञापन


हमारी टीम ने इस आयोजन का पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया है। खबर की अंतिम स्लाइड में देखिए पूरी वीडियो।

धीरे-धीरे बढ़ता गया महंत का बिल्ली से प्यार

महंत ओंकारनाथ ने बताया कि जब मुन्नी ढाई माह की थी तब उसकी मां मर गई थी। तभी से वह मंदिर परिसर के आस-पास ही रहती है। मुन्नी ने मंदिर परिसर में ही 8 सितंबर को चार बच्चों जन्म दिया।

अब धीरे-धीरे ये बच्चे बड़े हो रहे हैं। महंत बताते हैं कि बच्चों केसाथ उनका बेहद स्नेह हो गया है। सुबह से शाम तक ये बच्चे उनके आस-पास रहते हैं। इसी के चलते यह महोत्सव मनाया गया।

वे बताते हैं कि जब उन्होंने महोत्सव की चर्चा श्रद्धालुओं केबीच की तो सब सहयोग केलिए तैयार हो गए। ऐसे में पाइन एप्पल फ्लेवर में सात किलो का केक कटवाया गया। इसके साथ ही करीब छह सौ लोगों का भंडारा मंदिर में किया गया।
विज्ञापन

देखिए ये चौंकाने वाला वीडियो

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें