फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन नहर में गिरने से चार की मौत, लाखों रुपए गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में कैश डालने जा रही वैन गुड़गांव कैनाल में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि, वैन चालक को स्थानीय लोगों की मदद से नूंह के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो सिक्योरिटी गार्ड बताए जा रहे हैं।

वैन में मौजूद लाखों रुपये का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। हादसा मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे घटित हुआ।

काफी दूर तक बह गई वैन

दिल्ली की सिक्योर कंपनी की कैश वैन पुन्हाना के आईडीबीआई बैंक के एटीएम में कैश डालने जा रही थी। बड़कली-पुन्हाना मार्ग पर शाहचौखा के निकट एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गुड़गांव कैनाल में जा गिरी।

नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण गाड़ी काफी दूर तक बहती चली गई। स्थानीय लोगों ने वैन की छत के हिस्से में फंसे पांच लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।

इनमें से चार लोग दम तोड़ चुके थे। जबकि, चालक वीर सिंह की हालत गंभीर बताई गई।
विज्ञापन

मुश्किल से बाहर निकली वैन

पुन्हाना थाना प्रभारी अल्लाहबक्श ने चारों शवों और घायल चालक को मांडीखेड़ा के आलआफिया अस्पताल भिजवाया। वहां से घायल वीर सिंह को नूंह के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

उधर, घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल धवन दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में क्रेन की मदद से कैश वैन को नहर से निकाला गया।

मरने वालों की पहचान रामनिवास पुत्र बृजसिंह निवासी पालम काकरोला दिल्ली, सुरेंद्र पुत्र जुगलकिशोर निवासी गुड़गांव, नरेश पुत्र कालूराम निवासी गांव डाडौला गुड़गांव, विरेंद्र पुत्र रामोतार निवासी नंगला ढाणी धनहर मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें