फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को तीन दिन में घर खाली करने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी के भीतर और बाहर लोगों का गुस्सा लगातार उबल रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली में 49 दिनों तक शासन करने वाले केजरीवाल की नीतियों को लेकर जहां पार्टी का एक खेमा उनके खिलाफ हो चला है तो वहीं केजरी के बागी साथियों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

मंगलवार को इसका एक नजारा अरविंद केजरीवाल के तिलक लेन स्थित आवास के बाहर देखने को मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

'तीन में घर खाली करें केजरीवाल'

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सड़क पर उतरी आम आदमी सेना ने तिलक लेन स्थित उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।

आम आदमी सेना केजरीवाल से सरकारी बंगला खाली करने की मांग कर रही थी। प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान सेना ने केजरीवाल को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ यह चेतावनी भी दी ‌कि यदि घर नहीं खाली किया तो उपराज्यपाल कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

सेना के प्रभात कुमार के अनुसार केजरीवाल ने तीन दिन में घर खाली करने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें