फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह का नकली वीडियो डालने वाले पर केस दर्ज, राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

Wed, 06 Mar 2019 04:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की नकली ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गृहमंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यू-ट्यूब पर वीडियो राजस्थान के एवी डांडिया ने डाला है। वह अमेरिका में बैठा हुआ है। वीडियो में राजनाथ सिंह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और देश के सुरक्षा बलों के बारे में काफी आपत्तिजनक बोली गई हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो को गलत तरीके से एडिट भी किया गया है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि मामला एवी डांडिया के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो दिन पहले एवी डांडिया अमेरिका से वीडियो सुनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें