फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना पुलिस में मामला दर्ज, छानबीन जारी, फिलहाल प्रोफेसर की गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी स्थित दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के एक प्रोफेसर पर विश्वविद्यालय की एक महिला सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 20 जुलाई को एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि प्रोफेसर ने दबाव बनाकर उनका दुष्कर्म किया।
इसके अलावा आरोपी लगातार उसके साथ आते-जाते समय छेड़छाड़ भी करता रहा। विरोध करने पर पीड़िता को नौकरी से भी निकलवा दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल प्रोफेसर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि पीड़िता डीटीयू में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। आरोपी यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी भी हैं। इसका फायदा उठाकर वह उनका यौन शोषण कर रहे थे। कई बार नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर उनके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। इसके अलावा पीड़िता को व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से अश्लील मैसेज भी भेजे गए। प्रोफेसर अपने सरकारी आवास, सुनसान सड़क और झील के पास अलग-अलग मौकों पर उनके साथ अश्लील हरकत भी की। विरोध करने पर वह धमकाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें