फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजातों पर जमानत कराने के मामले में केस

Sun, 16 Apr 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एसडीजेएम की अदालत में गलत तरीके से एक व्यक्ति के कागजातों का दुरुपयोग कर फर्जी फर्द व आईडी से जमानत दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

   
गांव साचौली निवासी गुलाब सिंह ने थाना सोहना पुलिस को बताया कि उसके पास एसडीजेएम सोहना ललिता पटवर्धन का समन आया है। थाना सोहना में दर्ज एफआईआर 202 के मामले में उसे 10 अप्रैल को को सुबह 9:30 बजे बुलाया गया। आरोप है कि इस केस में उसके नाम पर किसी ने फर्जी जमानत दी हुई है।

उसने बताया कि उसके नाम पर गांव साचौली में खेवट नंबर 246 खतोनी नंबर 1460 में उसे मालिक बनाया हुआ है, जबकि वह जमीन उसकी नहीं है। जो अधार कार्ड गुलाब सिंह के नाम पर है, वह भी फर्जी बनाया हुआ है। आरोप है कि है कि इन लोगों ने उसकी गाङी की फर्जी जमानत तैयार करके सोहना कोर्ट में सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सोहना ललिता पटवर्धन की अदालत में भी फर्जी जमानत दी हुई है।
विज्ञापन


जबकि उसने कहीं भी किसी कोर्ट में कोई जमानत नही दी है। इस मामले में पीड़ित की ओर से एमटेक कालोनी गांव जखोपुर निवासी दीपक  के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें