फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: यूपी की कार पर दिखा पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर, मामला वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस... हुआ ये खुलासा

Sun, 12 May 2024 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

टोयोटा कार के पीछे वाले हिस्से में डिक्की के पास पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगा हुआ है। इस कार के पीछे से लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
कार पर लगा पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगी कार का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो नोएडा का बताया जा रहा है। इस पर लोगों ने कार के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि जांच के बाद पता चला कि नोएडा का नहीं पंजाब का वीडियो है।

विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 18 सेकेंड का है। वीडियो में यूपी-16 नंबर की टोयोटा कार सड़क पर जाम में फंसी हुई है। टोयोटा कार के पीछे वाले हिस्से में डिक्की के पास पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगा हुआ है। इस कार के पीछे से लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

इसके बाद वायरल वीडियो की जांच के बाद डीसीपी नोएडा की तरफ से पोस्ट कर जानकारी दी गई कि वीडियो में जो कार दिख रही है उसे मदरसन लीज सॉल्यूशन कंपनी की तरफ से 15 महीने पहले पंजाब के डीलर इंद्रपाल को बेची गई थी। कार की एनओसी नोएडा आरटीओ ने 14 सितंबर 2023 को जारी की थी। वर्तमान में यह कार फिरोजपुर निवासी रुपेंद्र सिंह के पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें