रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 18 सेकेंड का है। वीडियो में यूपी-16 नंबर की टोयोटा कार सड़क पर जाम में फंसी हुई है। टोयोटा कार के पीछे वाले हिस्से में डिक्की के पास पाकिस्तानी झंडे का स्टीकर लगा हुआ है। इस कार के पीछे से लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद वायरल वीडियो की जांच के बाद डीसीपी नोएडा की तरफ से पोस्ट कर जानकारी दी गई कि वीडियो में जो कार दिख रही है उसे मदरसन लीज सॉल्यूशन कंपनी की तरफ से 15 महीने पहले पंजाब के डीलर इंद्रपाल को बेची गई थी। कार की एनओसी नोएडा आरटीओ ने 14 सितंबर 2023 को जारी की थी। वर्तमान में यह कार फिरोजपुर निवासी रुपेंद्र सिंह के पास है।