फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में घूम रही सिंगापुर दूतावास के फर्जी नंबर वाली कार से मचा हड़कंप, पुलिस और विदेश मंत्रालय अलर्ट

Sat, 25 Nov 2023 08:00 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईजीआई (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के पास यह कार संदिग्ध हालत में घूमती हुई दिखाई दी है। राजनयिक काम के लिए नीली नंबर वाली प्लेट का इस्तेमल होता है।
विज्ञापन
फर्जी नंबर वाली कार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से सिंगापुर दूतावास की फर्जी नंबर प्लेट वाली कार घूम रही है। सिंगापुर दूतावास अधिकारियों ने कहा कि कार उनकी नहीं है। ऐसे में दिल्ली पुलिस और विदेश मंत्रालय को अलर्ट भेजा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइमन वॉन्ग ने सोशल मीडिया एक्स पर अलर्ट डाला है कि 63 सीडी की नंबर की प्लेट वाली दिल्ली में घूम रही कार फर्जी है। यह सिंगापुर दूतावास की कार नहीं है। हमने इसे लेकर विदेश मंत्रालय और पुलिस को अलर्ट कर दिया है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईजीआई (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के पास यह कार संदिग्ध हालत में घूमती हुई दिखाई दी है। राजनयिक काम के लिए नीली नंबर वाली प्लेट का इस्तेमल होता है।
विज्ञापन

सीडी नंबर के बाद दो अंकों का कोड और पंजीकरण संख्या लिखी होती है। सीडी नबंर दूतावासों और वाणिज्य दूतावास और विदेशी राजनीयिक की गाड़ी के लिए रिजर्व होता है। अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली में जगह-जगह बेरीकेड लगाकर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई है। सभी अधिकारियों को इलाके में निकलकर गश्त करने के आदेश दिए गए है। खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें