फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टेंपो की भिड़ंत में घायल होने के बाद तड़पता रहा टेंपो चालक, पुलिस करती रही वसूली

Tue, 22 Jan 2019 10:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के बैरियर्स
विज्ञापन

पुलिस बेरिकेड को रविवार देर रात टक्कर मारकर भाग रहे एक तेज रफ्तार टेंपो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो पलट गया, जिससे चालक धमेंद्र (28) और हेल्पर चंदन (21) घायल हो गए। यह घटना कोतवाली थाना इलाके की है।

विज्ञापन


बेरिकेड को टक्कर मारने के बाद से टेंपो का पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उन्हें छुट्टी कराकर ले गए। धर्मेंद्र की तबियत बिगड़ने पर  परिजनों ने उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

धर्मेंद्र के परिजनों का आरोप है कि पीछा करने वाले पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया बल्कि उनसे वसूली भी की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कथित आरोपी कांस्टेबल नवल सिंह और प्रभु यादव को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच बैठा दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस उसके आधार पर आगे की जांच करेगी।

पुलिस के मुताबिक टेंपो चालक धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ आजादपुर इलाके में रहता था। वह रविवार रात हेल्पर चंदन के साथ सब्जी उतारने ओखला मंडी गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें