फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: महिला को रौंदते हुए निकल गई नशे में धुत पुलिसकर्मी की कार, कैमरे में कैद हुआ दिल दहलाने वाला वीडियो

Sat, 04 Jul 2020 02:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नशे में धुत पुलिसकर्मी ने महिला को कुचला - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली के चिल्ला गांव के पास शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना से सनसनी फैल गई। शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने महिला को पहले अपनी कार से धक्का मार दिया और फिर निर्ममता से उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। 
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान एक सब इंसपेक्टर के रूप में की गई है और घटना के दैरान वह पूरी तरह से शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दिल दहला देने वाला यह वीडियो हर किसी के रोंगटे खड़े कर दे रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने सफेद रंग की कार से पहले महिला को जोरदार टक्कर मारी जिससे वह कुछ दूर सड़क पर ही गिर गई। 
विज्ञापन


यह देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और उसे उठाने का प्रयास किया। जबतक कोई महिला को संभाल कर उठा पाता या चालक को रोक पाता, उससे पहले ही कार के नीचे फंसी महिला को घसीटते हुए और कुचलकर चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें