फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन में भीड़ में घुसी कार, एक घायल, मामला दर्ज

Mon, 02 Sep 2019 09:07 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social
विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन में एक कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक यह मामला रविवार रात का है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को सेडान कंपनी की एक कार ओल्ड गुप्ता कॉलोनी के भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।    

विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित कमल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई है। हालांकि पुलिस के मुताबिक अभी तक आरोपी ड्राइवर की पहचान नहीं की जा सकी है। 

उत्तर पश्चिम पुलिस उपायुक्त विजयंत आर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस कार की पहचान करने और चालक को गिरफ्तार करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें