फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन ने फिर रुलाया, डीएमआरसी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 02 Sep 2019 09:03 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
yellow line metro
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो ने एक बार फिर से यात्रियों को रुलाया। येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली मेट्रो स्टेशनों के बीच सोमवार शाम को तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक अधिकारी के मुताबिक शाम करीब पांच बजे मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं। डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) ने यात्रियों को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।  

विज्ञापन


सुल्तानपुर और हुडा सिटी सेटर के बीच ट्रेनों की गति धीमी रही जबकि अन्य लाइनों पर सेवा रोज की तरह सामान्य रही। डीएमआरसी ने यह भी बताया कि खराबी को ठीक करने के प्रायस किए जा रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा कि समस्या को ठीक करने के लिए हुडा सिटी सेंटर में मरम्मत का काम चल रहा है। डीएमआरसी ने खेद जताते हुए कहा कि कृपया अपने आवागमन में अतिरिक्त समय दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें