फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किड्स जोन और सेंट्रल पार्क के पास कार पार्किंग का विरोध, फ्लैट नंबर मिटाए

Tue, 19 Jun 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नंबर मिटाता बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में किड्स जोन और सेंटल पार्क के पास बनी पार्किंग का विरोध शुरू हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर विरोध हुआ है। सोसायटी के बुजुर्ग और महिलाओं ने मिलकर पार्किंग स्थल पर लिखे फ्लैटों के नंबरों को पेंट कर मिटा दिया है। 
विज्ञापन


वहीं पार्किंग आवंटियों ने इसका विरोध किया है। मंगलवार को इस संबंध में उनकी सोसायटी इंचार्ज के साथ वार्ता होगी। निराला एस्टेट सोसायटी में 1,940 फ्लैट हैं। बिल्डर ने दिसंबर, 2016 में कब्जा देना शुरू कर दिया था। 

इस समय सोसायटी में करीब 1200 परिवार रह रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सोसायटी के अंदर किड्स जोन और सेंट्रल पार्क बना हुआ है। उसके पास जमीन खाली है। 
विज्ञापन


बिल्डर ने उसका प्रयोग नहीं करने का वादा किया था, लेकिन हाल ही में बिल्डर ने उस जमीन पर पार्किंग बना दी और फ्लैट मालिकों को आवंटित कर दी। पार्क और किड्स जोन के पास 300 कारों की पार्किंग है। वाहनों के आने-जाने से बच्चों के साथ हादसा होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

व्हाट्सऐप ग्रुप पर चल रही है बहसबाजी

नंबर मिटाती बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
सोसायटी का एक व्हाट्सऐप ग्रुप बना हुआ है, जिस पर सभी लोग जुडे़ हैं। पार्किंग आवंटी ग्रुप में अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। सोमवार को दोनों तरफ के लोगों में जमकर बहसबाजी हुई।

पार्किंग आवंटी मंगलवार को सोसायटी के मेंटेनेंस इंचार्ज के साथ बैठक करेंगे। अगर वहां पर कोई नतीजा नहीं निकला, तो फिर शनिवार को बिल्डर के साथ बैठक करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें