फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट दे कर लूटने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2019 04:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नोेेेएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, दो कारें और नगद राशि बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की 200 से ज्यादा वारदात करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज सुबह एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने दो कारों से जा रहे कुख्यात लुटेरे रवि कुमार, शिव कुमार, मनोज, पुष्पेंद्र, जावेद, कमल उर्फ कालू, भोले राम और मनीष को गिरफ्तार किया । 

कृष्ण के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट करते थे। इन लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने की 200 से ज्यादा वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि तलाशी लेने पर इनके पास से चार देसी तमंचे, कारतूस, एक चाकू, 5 हजार रुपए नगद, एटीएम कार्ड, सोने का मंगलसूत्र और सोने का लॉकेट मिला है। पुलिस ने लूट में उपयोग की जाने वाली दो कारें भी बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें