फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः एनसीईआरटी की 25,000 से अधिक नकली किताबें जब्त

Thu, 14 Mar 2019 11:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक प्रेस में छापेमारी की जा रही, एनसीईआरटी की 25,000 से अधिक नकली किताबें जब्त की गई हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने मंगलवार को सूचना के आधार पर एनसीईआरटी की टीम के साथ पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक प्रेस में छापा मारा।

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान एनसीईआरटी की 25,000 से अधिक नकली किताबें, एनसीईआरटी के वाटर मार्क वाले रील पेपर, सादे पेपर बड़ी संख्या में पाए गए। हिंदी, गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों की ये किताबें बड़ी कक्षाओं की थीं और करीब एक साल से यहां छापी जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 30 से 35 व्यक्ति ‘नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग’ की किताबें छाप रहे थे।

आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम का उल्लंघन करने और एनसीईआरटी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने तथा उसे वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें