फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे धूं-धूं कर जल गई पूरी कार

Mon, 03 Mar 2014 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात को एक इनोवा ने फोर्ड फिगो को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और तीन बार पलटी। इसके बाद कार में आग लग गई और उस में सवार मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि डेल्टा-वन निवासी एमके शर्मा दिल्ली की एक इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर हैं। शनिवार देर रात को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से घर आ रहे थे। जब वह सफीपुर गांव के पास पहुंचे, तो उसी समय पीछे से एक इनोवा ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार का शीशा टूटने की वजह से मैनेजर बाहर निकल आए। उनके निकलते ही कार में आग लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची कार बुरी तरह जल चुकी थी। घायल को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने कहा कि शिकायत आने पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें