फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी कार, घंटों चला हंगामा

Sat, 24 Jan 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में बड़ौली पुल के पास नहर में कारों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी पुल के पास एक कार नहर में गिर गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। कार को क्रेन से बाहर निकाला गया। प्रशासन की तरफ से मदद न मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जमकर हंगामा किया और बाइपास रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


गांव बड़ौली निवासी महेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपनी कार से सेक्टर-11 गया था। वापस लौटते समय उसे कोई फोन आया। वह गुड़गांव नहर के किनारे कार खड़ी कर बाहर निकलकर बात करने लगा।

इसी दौरान कार लुढकते हुए सीधे नहर में जा गिरी। महेश ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर कई लेग भी इकट्ठे हो गए। लोगों ने कार को नहर से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की तरफ से कोई नहीं मदद न मिलने पर गुस्साए लोगों ने बाइपास रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद गोताखोरों और क्रेन की मदद से किसी तरह कार को नहर से निकाला गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें