फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर ड्राइवर ने बेंच दी लाखों की कार

Sun, 11 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर स्कॉर्पियो कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अलीगढ़ के वकील सुमंत किशोर सिंह ने कार खरीदने के लिए 7.5 लाख रुपये और 50 हजार का चेक लेकर गाड़ी मालिक ने कार चोरी का मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


मामला पता चलते ही वकील ने कार पुलिस को सौंप दी। थाना फेज टू पुलिस ने गाड़ी मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। पिछले करीब 15 माह से सुमंत थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें रुपये वापस नहीं मिले हैं।

मूलरूप से मोहननगर (अलीगढ़) निवासी सुमंत किशोर सिंह ने 1 नवंबर 2013 को ओएलएक्स पर स्कॉर्पियो कार का विज्ञापन देखा। कार करीब चार माह पुरानी थी और पांच हजार किलोमीटर चल चुकी थी।
विज्ञापन


बाजार में कार की कीमत दस लाख रुपये थी और ओएलएक्स पर सवा आठ लाख में मिल रही थी। जब उन्होंने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया तो अजय डबास नाम के शख्स ने बताया कि वह कार का चालक है और गाड़ी वाजिदपुर, सेक्टर-135 निवासी जयप्रकाश सिंह की है। अजय ने सुमंत और जयप्रकाश के बीच बात कराई।

सौदा आठ लाख रुपये में तय हो गया। आरोप है कि 14 नवंबर को सुमंत ने जयप्रकाश की मौजूदगी में अजय को 7.50 लाख रुपये और जयप्रकाश के नाम 50 हजार का चेक दिया। हालांकि जयप्रकाश ने चेक को कैश नहीं कराया और थाना फेज टू में गाड़ी चोरी का मामला दर्ज करा दिया। जैसे ही सुमंत को पता चला तो वे 28 नवंबर को थाने पहुंचे और गाड़ी वहां जमा करा दी।

इसके बाद पुलिस ने जयप्रकाश का चोरी का मामला स्पंज (रद्द) कर जयप्रकाश और अजय डबास के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। उस दौरान इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई, जिसमें जयप्रकाश का कहना था कि उसने अजय को किराये पर गाड़ी चलाने के लिए दी थी और उसने गाड़ी को बेच दिया था। वह अभी तक गाड़ी की किस्त जमा करवा रहा है। वाकये को अब करीब 15 माह हो गए हैं। अब 7.5 लाख रुपये वापस लेने के लिए सुमंत थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें