फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बताकर वकील और उसकी पत्नी से लूट लिए लाखों

Sun, 11 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-18 में सीएसएम मॉल के पास खुद को पुलिसकर्मी बताकर कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के वकील, उनकी पत्नी व दोस्त से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूट लिए। वारदात के बाद स्विफ्ट कार से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रिषिकांत सिंह दिल्ली के लाजपत नगर में रहते हैं और तीस हजारी कोर्ट में वकालत करते हैं। शुक्रवार रात नौ बजे वह पत्नी और अपने मित्र के साथ डिनर करने नोएडा सेक्टर-18 आए थे।

मॉल के मेन गेट के पास अपनी कार में बैठकर अपने एक दोस्त का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में दो व्यक्ति वहां आए। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और सुरक्षा का हवाला देते हुए वहां से रोशनी वाली जगह में खड़े होने के लिए बोला और वहां से चले गए। दोनों व्यक्ति मात्र दो मिनट में वहां दोबारा आ धमके और कार के दरवाजे को खटखटाया।
विज्ञापन


पीड़ित ने कार का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद दोनों बदमाश कार के दोनों ओर खड़े हो गए और कार में बैठे रिषिकांत व उसके दोस्त को पिस्टल लगा दी और जेवरात व नगदी निकालने को कहा।

दंपति ने तीन हीरे की अंगूठी, दो चेन व चेन में लगे हीरे के लॉकेट उतारकर दे दिए। इसके बाद बदमाशों ने उनसे 15 हजार रुपये ले लिए और वहां से फरार हो गए। थाना सेक्टर-20 प्रभारी रीता यादव ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें