फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः युवक को 400 मीटर घसीटकर ले गया कार चालक, मौत

Wed, 19 Feb 2020 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
घटना की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृष्णा नगर इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दरअसल, एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से बाइक सवार गिर गया। उसने कार चालक को ठीक से चलने की नसीहत देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। 

विज्ञापन


घायल प्रदीप बंसल (42) कार रुकवाने के लिए खिड़की पर लटक गया। बजाय रोकने के चालक ने प्रदीप के लटके होने पर भी कार भगा ली। 400 मीटर दूर तक कार चालक प्रदीप को घसीटकर ले गया। सड़क पर सिर के बल गिरते ही प्रदीप की मौत हो गई। 

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने ही सीसीटीवी फुटेज व कार का नंबर पुलिस को दिया है। उसके बाद भी पुलिस आरोपी चालक को नहीं पकड़ पा रही। परिजनों के मुताबिक, कार यूपी नंबर की थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रदीप बंसल परिवार के साथ विश्वास नगर में रहता था। परिवार में पिता नरेंद्र कुमार बंसल, मां सरोज बंसल बेटा वरुण और अन्य सदस्य हैं। एक साल पहले प्रदीप की पत्नी की मौत हो गई थी। प्रदीप की विश्वास नगर इलाके में खराद की फैक्ट्री है। 

भाई गौरव ने बताया कि रविवार सुबह प्रदीप मक्खन लाने के लिए बाइक से निकला था। वापस आने के दौरान वह कृष्णा नगर की लाल बत्ती पर खड़ा था। इसी दौरान जगतपुरी की ओर से आई कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे प्रदीप गिर गया। 

घटना के फौरन बाद वह खड़ा हो गया और कार चालक को सही से चलाने के लिए कहा। कार चालक भागने लगा, तो प्रदीप ने उसे रुकने के लिए कहा। 

प्रदीप कार की खिड़की पर लटक गया, लेकिन चालक ने इसके बाद भी कार नहीं रोकी। 400 मीटर दूर तक चालक प्रदीप को घसीटता ले गया। इसके बाद प्रदीप सड़क पर सिर के बल गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें