फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर ट्रक की पूजा कर रहे पूरे परिवार को कार ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
खजूरी खास इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने ट्रक की पूजा कर रहे एक परिवार के पांच सदस्यों को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के मुखिया की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, पत्नी और तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद कार बीस फुट गड्ढे में गिर गई और उसमें आग लग गई। चालक किसी तरह से कार से निकल कर फरार हो गया।

खजूरी खास थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेमपाल (38) सपरिवार वेस्ट करावल नगर में रहता था।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी गुड्डी के अलावा तीन बच्चे हैं। प्रेमपाल ने सेकेंड हैंड ट्रक खरीदा था। बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा पूजा होने की वजह से परिवार के सभी सदस्य सड़क किनारे ट्रक की पूजा कर रहे थे।
विज्ञापन

ब्रेकर पर उछल कर अनियंत्रित हुई बस

इसी दौरान अचानक एक स्कार्पियो कार तेज रफ्तार से आई और घटनास्थल के पास स्थित ब्रेकर पर उछल गई। उछलने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और पूजा कर रहे परिवार के पांच सदस्यों को कुचल दिया।

कार सभी को टक्कर मारने के बाद 20 फुट नीचे गड्ढे में जा गिरी। कई बार पलटने से कार का पेट्रोल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। कार चालक मुकीन किसी तरह से कार से बाहर निकलकर वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया।

जबकि उसकी पत्नी गुड्डी और बच्चों पुष्पेंद्र, दीपक और एक अन्य बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें