फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत

Tue, 21 Mar 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोविंदपुरी इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार साइकिल सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 11:15 बजे मजीदिया अस्पताल के पास हुआ। सावित्री नगर निवासी अभिजीत दुबे अपनी होंडा सिटी कार से खाना खाने के लिए मालवीय नगर जा रहा था।

मजीदिया अस्पताल के पास उसकी कार के सामने एक साइकिल सवार आ गया। अभिजीत ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया। कार साइकिल से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में अभिजीत और साइकिल सवार देवली निवासी सुभाष गुप्ता जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने दोनों को मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुभाष की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के समय सुभाष अपने घर जा रहा था। पुलिस ने अभिजीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभिजीत प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें