फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की लॉ डिग्री हुई रद्द

Mon, 20 Mar 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Written by : पूजा त्रिपाठी
विज्ञापन
jitendra tomar
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व 'आप' विधायक व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की लॉ डिग्री आखिरकार निरस्त कर दी गई। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने सोमवार(20 मार्च) को दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की एलएलबी डिग्री को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने तोमर की डिग्री को अवैध घोषित कर दिया है। बता दें कि दिसंबर 2016 में विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति की बैठक में निर्णय लेकर तोमर की की डिग्री अवैध घोषित कर दी थी। इस बारे में औपचारिकताएं ही शेष थीं जो आज पूरी कर दी गईं।

अनुशासनात्मक समिति की द‌िसंबर 2016 में चार घंटे तक चली बैठक में न केवल तोमर की डिग्री को रद्द करने पर मुहर लगी थी, बल्कि इस मामले में जुड़े 14 कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि बैठक में फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में चिह्नित 14 कर्मियों पर भी कार्रवाई का फैसला ले लिया गया था। हालांकि इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। इसके साथ ही मुंगेर के विश्वनाथ सिंह विधि महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य से भी जवाब तलब किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें