फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया मांगने पर कैंटर चालक को गोली मारी

Wed, 15 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात किराये को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने कैंटर चालक को गोली मार दी और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी की। घायल चालक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मानेसर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से सहमला कलां, भरतपुर (राजस्थान) निवासी जसवीर सिंह मंगलवार रात फरीदाबाद से कैंटर लोड कर रेवाड़ी जा रहा था। करीब डेढ़ बजे हीरो होंडा चौक पर चार युवकों ने हाथ से इशारा कर कैंटर रुकवाया और उसमें बैठाकर मानेसर की ओर चल पड़े। आईएमटी मानेसर चौक से आगे सुनसान जगह पर युवकों ने चालक से कैंटर रोकने को कहा।

आरोप है कि जब चालक ने कैंटर रोकने के बाद 20 रुपये प्रति युवक के हिसाब से किराया मांगा तो युवकों ने उस पर गोली चला दी। घायल चालक के गिरने के बाद भी युवक नहीं माने और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद खून से लथपथ चालक को छोड़कर आरोपी सेक्टर-1की ओर भाग गए।
विज्ञापन


चालक किसी तरह थाने पहुंचा। पुलिस उसे सिविल अस्पताल ले गई। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली कंधे को छूते हुए निकल गई। मारपीट में उसके कान के आसपास गंभीर चोट आई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को चालक की सेहत में सुधार आया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच यूनिट को लगाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें