फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में मिड एंट्री से दाखिला सिस्टम में कर सकेंगे प्रवेश, तीन से पांच अगस्त तक मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दौर का आवंटन आठ अगस्त को, कम्पार्टमेंट छात्रों को पहला चरण पूरा करने की सलाह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अब तक स्नातक कार्यक्रम में दाखिला नहीं पा सके छात्र मिड एंट्री के माध्यम से दाखिला सिस्टम में प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए तीन से पांच अगस्त (रात 11:59 बजे तक) मौका मिलेगा। दूसरा चरण पूरा न कर पाने वाले छात्र भी अपनी प्राथमिकताएं भर या संशोधित कर सकेंगे।
डीयू ने सीएसएएस (स्नातक-2026) की दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी किया है। वार्ड कोटा अपग्रेड का परिणाम एक अगस्त को आएगा। मिड एंट्री के दौरान जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे 1,000 रुपये अतिरिक्त गैर-वापसीय शुल्क देकर आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा ईसीए, खेल, सीडब्ल्यू, वार्ड सुपरन्यूमेरेरी कोटा तथा प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन

जिन छात्रों को दूसरे दौर तक कोई सीट नहीं मिली, वे भी तीन से पांच अगस्त तक अपनी पसंद में बदलाव कर सकेंगे। प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों का पहला सीट आवंटन छह अगस्त को होगा, जबकि सीएसएएस का तीसरा दौर आठ अगस्त को घोषित होगा। छात्र 8-11 अगस्त तक सीट स्वीकार कर सकेंगे। कॉलेज 12 अगस्त तक सत्यापन करेंगे और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है।
विज्ञापन

सीबीएसई की 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के छात्रों को मिड एंट्री खिड़की में पहला चरण पंजीकरण पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि परिणाम आने के बाद वे दूसरे चरण में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें