फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग के सामने पेश न होने वाले प्रत्याशियों पर लग सकता है प्रतिबंध

Sun, 21 Aug 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद निगम पार्षद चुनाव खर्च का विवरण न जमा करने वाले उम्मीदवार यदि आयोग के सामने पेश नहीं हुए और खर्च का विवरण उपलब्ध नहीं कराया तो उन पर चुनाव लडने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


22 अगस्त को सुबह 9:30 बजे सभी उम्मीदवारों को सेक्टर-12 लघु सचिवालय में बुलाया गया है। सभी उम्मीदवारों को अपने पूरे विवरण के साथ हाजिर होना है। इस दौरान राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त दिलीप सिंह खुद मौजूद होंगे। यह जानकारी निगम वार्डबंदी के सलाहकार रवि सिंगला ने दी।

उन्होंने बताय कि 35 वार्डों में 79 उम्मीदवारों ने अपने-अपने चुनाव खर्च का विवरण आयोग के पास जमा नहीं कराया है। आयोग के निर्देश पर सभी उम्मीदवारों को डाक के जरिए सूचना भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार को अवकाश के दिन निगम कर्मचारियों को उम्मीदवारों द्वारा दिए गए पते पर भेजकर नोटिस रिसीव कराई गई है। एक दो उम्मीदवारों के पते सही नहीं होने के कारण नोटिस रिसीव नहीं हो सका है।

निगम अधिकारियों को भी किया गया है तलब:
सिंगला ने बताया कि राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त दिलीप सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को भी तलब किया है। माना जा रहा है कि वह नई वार्डबंदी के बारे में चर्चा कर सकते हैं। क्योंकि नगर निगम फाइनल वार्डबंदी का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें