फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नेताजी’ की पकड़ से दूर हैं ऊंची इमारतें, कैसे मिलेंगे वोट?

Mon, 31 Mar 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। गांव हो या शहर हर जगह चुनावी माहौल दिखाई दे रहा है, लेकिन ऐसे भी कई स्थान हैं जहां प्रत्याशी चाहकर भी अपनी पकड़ नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन


ऊंचाइयों को छू रहे नोएडा, ग्रेटर नोएडा की बहुमंजिला इमारतें नेताजी के प्रचार में बाधा बन रही हैं। करीब एक दशक पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ऊंची इमारतें काफी कम थीं। अब हालात काफी बदल चुके हैं। ऊंची इमारतों के बीच गांव नजर नहीं आते।

करीब आधी आबादी शहर के शोरशराबे से दूर दस-पंद्रह मंजिला इमारतों में जाकर बस गई है। बदले भौगोलिक माहौल का असर इस बार चुनाव प्रचार पर साफ दिखाई दे रहा है। गांव-गांव, सेक्टर-सेक्टर पहुंचकर राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनावी भोंपू बजा रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह हो या फिर शाम प्रत्याशी या उनके समर्थक मतदाताओं के दरवाजे पर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन अपार्टमेंट में रहने वाले मतदाताओं तक पहुंचने में इनके पसीने छूट रहे हैं।

लिहाजा नोएडा के सेक्टर-62, 55, 50, 51, 61, 71, 37, 34, 44, और ग्रेटर नोएडा के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, चाई फाई, बिल्डर एरिया समेत ढेर सारी ऊंची-ऊंची आवासीय इमारतें प्रचार में सबसे बड़ी बाधा बन रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें