फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया नुस्खा, हाथ में मुहर लगाकर मांग रहे हैं वोट

Tue, 01 Apr 2014 01:34 PM IST
राजेश भाटी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ज्यादा पैसे न खर्च करने के लिए प्रचार का नायाब तरीका अपना रहे हैं। प्रत्याशी ने अपने चुनाव चिह्न और नाम की एक मुहर बनवा रखी है।
विज्ञापन


कोई मुहर को मतदाता के हाथ पर लगाकर वोट देने की अपील करता है तो कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जहां राजनैतिक दलों के प्रत्याशी हाईटैक तरीके अपनाकर अपना प्रचार कर रहे हैं। वहीं कई प्रत्याशी सादगी और पुराने ढर्रे से ही जनसंपर्क कर रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम ने बताया कि चुनाव करने में कई अधिकारियों की भूमिका ठीक नहीं है। उनकी शिकायत उसने आयोग से की है। एक या दो दिन बाद अपना चुनाव प्रचार शुरू करेगा।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी सुमीती अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं। पांच हजार हैंडबिल छपवाए हैं। उनको सीधे मतदाता को देकर अपील की जा रही है। निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री घर-घर जाकर हाथ जोड़कर वोट देने का आह्वान कर रही हैं।

प्रत्याशी कदीर खां जायसवाल ने रिटर्निंग अधिकारी को पत्र लिखकर प्रिंटिग प्रेस द्वारा उसके हैंडबिल नहीं छापने के चलते फोटो स्टेट कराकर प्रचार सामग्री तैयार कराने की की अनुमति मांगी है। नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी रुवेज आलम राही का कहना है कि वे अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर मतदाता से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें