फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तंग गलियों में नालियों की रोबोट से होगी सफाई, दिल्ली सरकार कर रही विचार

Sun, 07 Jul 2019 03:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली की तंग गलियों में नालियां साफ करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है, इस सिलसिले में सामाजिक न्याय मंत्री राजेंद्र पाल गौतम जुलाई के आखिर में केरल जाकर इंजीनियरों के एक समूह से बात करेंगे।
विज्ञापन


आप सरकार ने फरवरी में नालियां साफ करने की 200 मशीनें खरीदी थी, लेकिन वे अपने बड़े आकार के चलते तंग गलियों में जाकर सफाई नहीं कर पा रही।

गौतम के मुताबिक, तंग इलाकों में, अब भी लोगों को हाथों से नालियां साफ कराने वाले बुलाने पड़ते हैं, कई बार वे बिना किसी सुरक्षा के यह काम करते हैं। 

हमारी सरकार हाथ से नाली साफ करने के काम को पूरी तरह खत्म करना चाहती है। अब, हम केरल की एक कम्पनी द्वारा विकसित रोबोट का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि वह जुलाई के अंत में केरल जाएंगे और वहां ‘जेनरोबोटिक्स’ कम्पनी उन्हें रोबोट चलाकर दिखाएगी। हाथ से गंदगी साफ करने का चलन खत्म करने के लिए अभियान चला रहे दिल्ली के संगठन सफाई कर्मचारी आंदोलन का कहना है कि नालियों की सफाई करते हुए बीते दशक में करीब 1,850 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें