प्रदेश के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए यूपीएसईई-2017 का आयोजन 16 अप्रैल को होगा। इस दिन पेपर 1, 2, 3 और 4 होंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए 176 केंद्र बनाए गए हैं।
162 परीक्षा केंद्र उत्तर प्रदेश और 14 केंद्र अन्य राज्यों में बनाए गए हैं। 14 परीक्षा केंद्रों में दिल्ली में पांच, जयपुर में दो, देहरादून में दो, एक मुंबई में, एक रांची, एक पटना, एक भोपाल और एक परीक्षा केंद्र कोलकाता में बनाया गया है।
16 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी।