सीसीएसयू की ओर से मेरठ और सहारनपुर मंडल के बीपीएड और एमपीएड कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का शनिवार से फिटनेस टेस्ट होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने पांच-पांच जिलों की सीरीज बनाकर छात्र-छात्राओं को बुलाया है।
पहले दिन बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद और शामली के छात्रों को बुलाया है। यूनिवर्सिटी की ओर से दूसरे दिन गौतमबुद्घ नगर समेत अन्य जिलों को बुलाया गया है।
अभियान तीन दिन तक चलेगा और 26 को समाप्त हो जाएगा। फिटनेस कैंप सीसीएसयू परिसर में होगा और स्पोर्ट्स किट भी छात्र-छात्राओं को लानी होगी। इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आवेदन पत्र, फीस जमा करने की पर्ची या
चालान, और अपने शैक्षिक दस्तावेज लेकर जाने होंगे।