दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में रेगुलर कॉलेज व एनसीवेब में अब तक दाखिला नहीं ले पाएं हैं, तो मंगलवार को छात्रों के पास दाखिले का अंतिम अवसर है।
आज दाखिला लेने से चूके तो अगले साल ही मौका मिल सकेगा। दरअसल, आज बीते जून से शुरू हुए दाखिले की रेस समाप्त हो जाएगी। मंगलवार के बाद सीटें खाली होने की सूरत में भी दाखिले नहीं होंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न कॉलेजों में विभिन्न वर्गों की सीटें भरने के लिए शुरूआत में पांच कट ऑफ व उसके बाद मेरिट से दाखिले लेने का निर्णय किया था। इस प्रक्रिया के बाद भी लगभग सात हजार से अधिक सीटें खाली रहने पर प्रशासन ने अगस्त के दूसरे सप्ताह में तीन अन्य कट ऑफ निकालने का निर्णय लिया था।
डीयू अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को डीयू में रेगुलर कॉलेजों में दाखिले के लिए अंतिम दिन है। इसकेबाद जून से चली आ रही दाखिले की रेस पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। दाखिला तिथि पहले से ही 31 अगस्त तय थी लिहाजा अब तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।