फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूराव अस्पताल में तीन नवजात की मौत, एमसीडी कमिश्नर तक पहुंची बात

Fri, 03 Nov 2017 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिवाली की रात राजधानी के हिंदूराव अस्पताल में एक साथ तीन नवजात शिशुओं की मौत के मामले में जांच पूरी हो चुकी है। तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने 15 दिन में जांच पूरी करने के बाद सील बंद रिपोर्ट उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को सौंप दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कड़ा रुख अपनाने वाले निगम ने अब तक रिपोर्ट का खुलासा क्यों नहीं किया है? ये बड़ा सवाल निगम स्वास्थ्य विभाग को भी सता रहा है।
विज्ञापन


 इस मामले में जब कमिश्नर कार्यालय में संपर्क किया गया तो जवाब नहीं मिला, लेकिन सूत्र बताते हैं कि जांच में डॉक्टरों का पक्ष मजबूत देखने को मिला है। वहीं, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस सेठ बताते हैं कि जांच पूरी हो चुकी है। चूंकि मामला सीधेतौर पर निगम कमिश्नर से जुड़ा है। इसलिए उन्होंने सीलबंद रिपोर्ट को कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचा दिया है। इससे ज्यादा उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि 18 अक्तूबर की रात हिंदुराव अस्पताल में तीन गर्भवती महिलाओं को दाखिल किया गया। जैसा कि परिजनों ने बताया कि इलाज में लापरवाही बरती गई है। जूनियर डॉक्टरों ने महिलाओं की गंभीर स्थिति होने के बाद भी इलाज नहीं किया। जिसकी वजह से जनम के बाद ही तीनों नवजात बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं प्रारंभिक जांच में एमसीडी को डॉक्टरों ने बताया कि इन बच्चों की मौत गर्भ में ही हुई है। साथ ही परिजनों के आरोप को भी इन्होंने नकारा है। उत्तरी एमसीडी के अधिकारी डीके सेठ ने बताया कि बच्चों की मौत और हंगामे की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल से जवाब मांगा गया था। जिसके बाद ही दो डॉक्टर को सस्पेंड किया गया है। 
विज्ञापन

तीन दिन की जांच 15 दिन में पूरी

demo pic
मामले की जांच कमेटी का गठन करते वक्त एमसीडी ने बुधवार तक जांच पूरी करने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन डॉक्टरों को इस मामले की हकीकत तक जाने में करीब 15 दिन का वक्त लग गया। इस दौरान एमसीडी अधिकारी भी मामले से जुड़ी जानकारी देने से बचते रहे।

एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि पहले तो तत्काल एक्शन लेते हुए निगम ने वाहवाही लूट ली। लेकिन जब उन्हें पता चल रहा है कि फैसला डॉक्टरों के खिलाफ नहीं है तो अब सब चुप्पी साधे हुए हैं। डॉक्टर का कहना है कि अगर वाकई कोई दोषी है तो एमसीडी कमिश्नर को आगे आकर इसका खुलासा करना चाहिए। अन्यथा सार्वजनिक रुप से माफी भी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें