पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों के तहत विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत प्रदूषण मुक्त ई साइकिल तैयार की है, जो बाइक का भी पूरा मजा देगी। लिंग्याज विश्वविद्यालय के छात्रों ने इसे बाइक के रूप में चलाने के लिए दो बैटरी लगाई हैं। खास बात यह है कि इसे बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र सावन ने हितेश और मनु के साथ मिलकर बनाया है।
इसमें हेडलाइट भी लगाई है, ताकि रात के समय सफर सुरक्षित हो सके। ई साइकिल में लगी बैटरी को चार्ज करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होगी। एक को ऑन और दूसरे को ऑफ मोड पर रखना होगा। ताकि साइकिल एवं बाइक चलने के दौरान बैटरी चार्ज होती रहेगी। साइकिल के शौकीन लोगों के लिए इसमें पैडल भी दिए गए हैं।
सावन अपनी टीम के साथ पिछले डेढ माह से इस प्रोजेक्ट में लगा हुआ था। बाइक वाली इस ई साइकिल में सेल्फ स्टार्ट का बटन दिया गया है। सावन ने बताया कि इस ई साइकिल बाइक को पूरा नये तरीके से तैयार किया गया है। इसके लिए 13 हजार रुपये की लागत आई।