सेक्टर 46 स्थित केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल जूनियर में वर्ल्ड जूनियर फेस्ट 2016 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में छोटे बच्चों ने मैक्सिको, चीन एवं भारत की संस्कृति को सुन्दर नृत्य तथा प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया।
कला का प्रदर्शन करते हुए बच्चों ने चाइनीज कैप, ड्रैगन, पांडा, मास्क, बुद्धा, गुलदस्ते, सजावटी समान एवं अन्य देशों के विभिन्न प्रकार के प्रसिद्ध व्यंजनों को प्रदर्शनी द्वारा दिखाया।
स्कूल की निदेशक डॉ. संगीता भाटिया ने कहा कि ये कार्यक्रम सामाजिक कार्य का एक अच्छा उदाहरण है। गरबा नृत्य की प्रस्तुति के समय सभी शिक्षिकाएं छात्रों के साथ नृत्य करके एवं दर्शकगण उमंग के साथ तालियां बजाकर छात्रों को प्रोत्साहित करते दिखे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।