दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलबी सीटों के मुद्दों को लेकर एनएसयूआई की बृहस्पतिवार से शुरू हुई भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। दूसरे दिन भूख हड़ताल के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया।
इस भूख हड़ताल को ऐसे छात्र भी समर्थन दे रहे हैं जिन्होंने डीयू में एलएलबी के लिए आवेदन किया हुआ है। अनशन पर बैठे एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विश्वनाथ बघेला ने कहा कि डीयू प्रशासन छात्रों के भविष्य को लेकर खिलवाड़ कर रहा है लेकिन छात्रों के हितों की लड़ाई को जारी रखा जाएगा।
दरअसल बीसीआई की सिफारिश केकारण 2310 सीटों में लगभग हजार सीटों की कटौती होने की स्थिति बन रही है। ऐसे में एनएसयूआई का कहना है कि डीयू को 2310 सीटों पर ही प्रवेश लेना होगा।
छात्रों का कहना है कि डीयू प्रशासन हमारी मांगों को अनदेखा कर रहा है। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं।