दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की तरह शहर के कॉलेजों में जारी पहली कटऑफ हाई रही। सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के बीएससी नॉन मेडिकल के ऑल इंडिया कैटेगरी (एआईसी) में 100 फीसदी से कटऑफ शुरू हुई।
इसमें ग्रामीण और एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी की गतिविधियों के लिए दिया गया अंक शामिल होने की वजह से कुल वेटेज 100 फीसदी पहुंच गया। पहली कटऑफ 90 फीसदी पर बंद हुई।
जबकि इस बार कॉमर्स से ज्यादा अर्थशास्त्र ऑनर्स में ज्यादा छात्राओं की भीड़ होने के कारण अधिक कटऑफ है। सेक्टर-14 कॉलेज में अर्थशास्त्र में 91.4 फीसदी जबकि बीकॉम ऑनर्स में 82.8 और बीकॉम पास में 85.2 फीसदी रहा है। जबकि साइंस विषय में औसत 90-92 फीसदी कटऑफ रहा।
जबकि आट्र्स विषयों में भी 87-91 फीसदी के बीच है। वहीं, द्रोणाचार्य कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल में 87.4 फीसदी पर आकर खत्म हुआ। बीकॉम ऑनर्स में 86.6 फीसदी और बीए पास में 75 फीसदी पर बंद हुआ। सेक्टर-9 गर्वमेंट पीजी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स और बीएससी नॉन मेडिकल में 89.8 फीसदी पर कटऑफ बंद हुआ। यह अन्य विषयों के मुकाबले सबसे अधिक रहा।