फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने लिया प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संकल्प

Sun, 30 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
नाटक का मंचन करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली खुशियों का त्योहार है, शोर शराबे का नहीं। पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने का संदेश देते हुए शनिवार को सेक्टर 15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को दिवाली के महत्व के बारे में समझाया गया।
विज्ञापन


स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि इस त्योहार की पवित्रता को बनाए रखते हुए गरीब व असहाय बच्चों को वस्त्र, खिलौने, मोमबत्तियां, मिठाइयां देकर खुशियां बांटे।  बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा को महत्व देते हुए पटाखे न जलाकर केवल दीये व मोमबत्तियां जलाकर दिवाली मनाने का संकल्प लिया।

बच्चों ने फूलों व रंगों से रंगोलियां बनाकर स्कूल प्रांगण को आकर्षित बनाया। इसके अलावा 'से नो टू क्रेकर, दीये जलाओ- पटाखे नहीं' विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की । विद्यालय में पोस्टर मेकिंग, तोरन मेकिंग, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिवाली प्रकाश का पर्व है । इस पर्व की पवित्रता इसी में है जब हम अपने मन से अज्ञान को निकाल कर ज्ञान का प्रकाश प्रज्ज्वलित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें