जिले के सरकारी कॉलेजों में रविवार से दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। करीब 11 बजे उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले की बेवसाइट लांच कर दी। रविवार की छुट्टी होने के कारण पहले दिन सरकारी कॉलेज नहीं खुले। इसलिए विद्यार्थियों ने साइबर कैफे पर जाकर ऑनलाइन फार्म भरा।
सुबह के समय बीएससी के विषय की कैटेगरी नहीं मिल पाने के चलते विद्यार्थियों और साइबर कैफे वालों की सिरदर्दी बनी रही। हालांकि विद्यार्थियों द्वारा टोल फ्री नंबर पर फोन करने के बाद दिक्कत दूर हो गई। निजी कॉलेजों द्वारा दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के बाद रविवार को उच्चतर शिक्षा निदेशालय के माध्यम से सरकारी कॉलेजों में भी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गया।
परीक्षा परिणाम के बाद से ही इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने सुबह से ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने की बाट जोह रहे थे। करीब 11 बजे निदेशालय ने अपना ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल शुरू किया। पिछले वर्ष की तुलना में इसबार व्यवस्था ज्यादा दुरूस्त रही। पिछले साल छात्रों को ऑनलाइन प्रक्रिया और सर्वर डाउन को लेकर समस्या झेलनी पड़ी थी।
एक साथ 48 छात्र भर सकेंगे फार्म
ऑनलाइन दाखिला व्यवस्था को दुरूरत करने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में इसबार विशेष तैयारी की गई है। दाखिलों को लेकर कॉलेज में स्पेशल लैब बनाई गई है। जिसमें 48 नए कंप्यूटर लगाए गए हैं।
इन कंप्यूटरों को 4जी स्पीड के डाटा कनेक्शन से जोड़ा गया है। कंप्यूटरों पर कोई भी विद्यार्थी अपना फार्म भर सकता है, वह भी नि:शुल्क। इसबार कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के करियर काउसिंग पर भी ध्यान देने का निर्णय लिया है। कॉलेज इसबार 8 जगहों पर करियर काउंसलिंग सेंटर बना रखा है, जहां शपर विद्याथीऱ अपने करियर संबंधित दिक्कत का समाधान कर सकते हैं।