फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस कट ऑफ ने साफ की डीयू की कट ऑफ की स्थिति 

Sun, 19 Jun 2016 12:45 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों को इस साल जहां आर्ट्स की कट ऑफ झटका दे सकती है तो वहीं साइंस व कॉमर्स की कट ऑफ में राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


स्टीफंस में जैसा उतार-चढ़ाव है, वैसा ही कट ऑफ का स्तर डीयू की कट ऑफ में भी दिख सकता है। डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेंट स्टीफेंस कॉलेज की कट ऑफ ने कट ऑफ का रुझान काफी हद तक साफ कर दिया है।

अधिकारी का कहना है कि मोटे तौर पर देखा जाए कि गणित का रिजल्ट इस बार अच्छा नहीं गया है। ऐसे में गणित से सीधे तौर पर जुड़े बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी गणित व बीएससी सांख्यिकी व बीएससी जनरल मैथमेटिक्ल साइंस कोर्सेज की कट ऑफ में 1 से 2 फीसदी की गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन


वहीं बीकॉम व ईको पर भी थोड़ा असर पड़ सकता है। इन विषयों की कट ऑफ में 0.25-0.50 तक की गिरावट हो सकती है। इस साल सीबीएसई रिजल्ट में आर्ट्स के छात्रों की परसेंटेज काफी अच्छी रही है। 

लिहाजा इन आर्ट्स से जुड़े कोर्सेज में प्वाइंट-प्वाइंट पर छात्रों के बीच टक्कर होगी। सेंट स्टीफेंस कॉलेज की कट ऑफ पर ही गौर करें तो ईको, गणित, फिलॉस्फी जैसे कोर्सेज की कट ऑफ थोड़ी गिरी है जबकि बीए प्रोग्राम, इतिहास व अंग्रेजी में उछाल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें