फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान पाठ्यक्रम के मुद्दे पर केंद्र से जवाब-तलब

Wed, 17 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन
देशभर में 6 से 14 वर्ष के छात्रों के लिए एक समान पाठ्यक्रम करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। अदालत ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की खंडपीठ ने केंद्र सरकार को 2 सप्ताह में स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली जाए। अदालत ने मामले की सुनवाई 24 अक्तूबर तय की है।

यह जनहित याचिका अधिवक्ता अश्वनी कुमार उपाध्याय ने दायर की है। याची ने आग्रह किया की केंद्र बच्चों को पर्यावरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा, समाजवाद, धर्म निरपेक्षता व राष्ट्रवाद पर कोई आधिकारिक किताब दें। 
विज्ञापन


उन्हें मूलभूत अधिकार, कर्तव्य आदि के बारे में बताया जाए। संविधान के अनुच्छेद 21ए के अनुसार बच्चों को बिना किसी धर्म, वर्ग, जाति व जन्म आदि के आधार पर समान शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बच्चों को निशुल्क शिक्षा ही नहीं दी जानी चाहिए बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता भी तय की जानी जरूरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें